ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तरी उड़ीसा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी गंभीर समस्या बना हुआ है। पानी का स्तर अभी भी ऊंचा है और धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे कई लोग फंसे हुए हैं, बालेश्वर जिले में बलियापाल सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां खबर है कि 45000 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। भद्रक जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद है।
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है राजघाट पर आज सुबह 6:00 बजे 11 दशमलव आठ सौ मीटर के स्तर पर बह रही थी, जबकि खतरे का निशान 10 दशमलव तीन-छह मीटर है। सुवर्णरेखा रेखा की बाढ़ से लगभग दो लाख अस्सी हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
आईएमडी ने इस शनिवार से फिर बारिश का अनुमान जताया है और मयूरभंज क्योझर और सुंदरगढ़ जिलों के लिए एलो एलर्ट जारी की है। जिससे और ज्यादा बाढ़ आने की चिंता बढ़ गई है।
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…