असम और अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गम्भीर बनी हुई है । सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।
सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्रदान की है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…