केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल और असम के लिए विशेष बाढ़ चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि संकोश नदी से बाढ़ का पानी नीचे की ओर बहने के कारण अलीपुरद्वार और धुबरी जिलों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
सीडब्ल्यूसी ने कल जारी चेतावनी में कहा कि भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने हिमनद फटने से आई बाढ़ की सूचना दी है और कहा है कि ऊपरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। चेतावनी में कहा गया है कि बाढ़ का पानी नीचे की ओर बहेगा और 6 से 8 घंटे में सीमा तक पहुंच जाएगा, जिससे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले प्रभावित होने की संभावना है। सीडब्ल्यूसी ने संकोश नदी के किनारे स्थित दोनों जिलों के स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने, स्थिति पर कड़ी नजर रखने और आवश्यक एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…
इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नए…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देश में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के खिलाफ एक बड़ी…