भारत

उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में कोहरे का प्रकोप, रेल और हवाई यातायात बाधित

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके कारण हवाई और रेल यातायात भी बाधित हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोहरे से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

वहीं इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ानों में देरी की खबर है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने यात्रियों से उड़ान की ताजा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने का आग्रह किया है।

दिल्ली आने वाली 49 ट्रेनें चार घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें मालवा, फरक्का, पद्मावत, श्रंजीवी, अहमदाबाद राजधानी, तमिलनाडु और गोंडवाना एक्सप्रेस शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago