खेल

हॉकी इंडिया लीग में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने वेदांता कलिंगा लांसर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया

हॉकी इंडिया लीग में कल रात राउरकेला में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने वेदांता कलिंगा लांसर्स को शूटआउट में हरा दिया। कल के हुए बेहद रोमांचक मैच में तमिलनाडु ड्रैगन्‍स की रोमांचक पहली जीत। सडन डैथ में मिला नया जीवन। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के कल के मुकाबले में रोमांच और सस्‍पेंस का नया आयाम छू लिया। तमिलनाडु ड्रैगन्‍स और कलिंगा लांसर्स की टीमें जो अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में थी, आमने-सामने थीं।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर थीं और मैच का परिणाम पैन‍ल्‍टी शूटआउट और फिर सडन डैथ में जाकर तय हुआ। तमिलनाडु ड्रैगन्‍स अपना पहला मैच जीते हैं। पिछली बार शूट ऑफ में हारे थे, इस बार शूट आउट में जीते हैं, लड़कर जीते हैं, रेगुलेशन टाइम में पिछड़ने के बाद वापसी की और उसके बाद शूटआउट के सडन डैथ में आपको जीत मिली है। तमिलनाडु के डेविड हार्ट प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे।

प्रतियोगिता में आज शाम 6 बजे श्राची राढ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा जबकि रात सवा आठ बजे हैदराबाद तूफान और टीम गोनासिका आमने सामने होंगे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

20 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

20 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago