बिज़नेस

भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौते के बाद सेंसेक्स में 2 हज़ार अंक की वृद्धि

भारत-अमरीका समझौते के बाद आज दोपहर कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई और इनमें लगभग दो दशमलव आठ प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्स दो हजार 301 अंक बढ़कर 83 हजार 968 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 710 अंक बढ़कर 25 हजार 799 पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए इसे नवाचार का इंजन बताया है। उन्‍होंने कहा कि यह पहल उद्योग जगत, सेवा क्षेत्र और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। वेनेजुएला के कच्चे तेल को संसाधित करने के लिए भी कुछ ऐसे लोगों की आवश्यकता थी जो इसे तेजी से संसाधित कर सकें और यहीं पर शोधन के लिए प्रौद्योगिकी में भारत की भूमिका सामने आती है। इसलिए भारत कुछ विशिष्ट लाभ की स्थिति में भी है जिनमें से एक की पहचान अब हो चुकी है और कुल मिलाकर यह एक पारस्परिक लाभ का सौदा है। प्रौद्योगिकी और श्रम की आवश्यकता के मामले में अमेरिका के पास पूरक ढाँचे बने रहेंगे, और भारत को बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद समझौते के बारे में सोशल मीडिया पोस्‍ट में घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अपने प्रिय मित्र राष्‍ट्रपति ट्रंप से बात करना बेहद सुखद रहा।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ अमरीका के गहरे संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देश एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

4 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

4 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

5 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

6 घंटे ago