भारत

भारत और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की

भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि रॉयल कथिना समारोह के लिए थाईलैंड के विदेश मंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। उन्होंने भारत-थाईलैंड संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।

मैरिस सांगियाम्पोंगसा बृस्‍पतिवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कल नई दिल्ली में विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के सदस्यों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और धम्म की एशियाई शताब्दी की ओर विषय पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को दुनिया भर में फैलाने में थाईलैंड और भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

3 घंटे ago