भारत

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने PoK में सेना की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीओकेजे के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों के दौरान निर्दोष लोगों पर सेना की बर्बरता की खबरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का मानना ​​है कि यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और इन क्षेत्रों से संसाधनों की व्यवस्थित लूट का परिणाम है।

रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहाँगीर आलम चौधरी के दावे को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। आलम चौधरी ने दावा किया था कि बांग्‍लादेश में हालिया अशांति भारत सहित बाहरी प्रभावों से प्रेरित थी। रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। इसलिए वह नियमित रूप से दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश करती रहती है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को कनाडा में आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर रणधीर जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले महीने की 18 तारीख को नई दिल्ली में कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रोइन से मुलाकात की थी।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा सहयोग और वर्तमान संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति प्रकट की। दोनों देश इन सभी मुद्दों पर संपर्क में हैं। रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आएंगे। उन्होंने कहा कि भारत, अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए भूकंप के बाद भारत ने चाबहार के रास्ते अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में राहत सामग्री भेजी थी।

रूस के बारे में रणधीर जायसवाल ने कहा कि आज भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष और गौरवशाली रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत इन संबंधों को और मज़बूत करने के लिए तत्पर है तथा व्यापार, आर्थिक, निवेश, रक्षा और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सहित हर क्षेत्र को आगे बढ़ाना चाहता है।

Editor

Recent Posts

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

3 घंटे ago

ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…

4 घंटे ago

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…

6 घंटे ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

6 घंटे ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

6 घंटे ago