मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुँच गई है। प्रतिनिधिमंडल में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल हैं।
बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचन आयोग के समक्ष मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, चुनाव संबंधी खर्च, ईवीएम, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएँ, चुनाव के चरण, राजनीतिक रैलियों से जुड़े मुद्दे और एसआईआर जैसे विषय उठाने की संभावना है। इसके बाद आयोग आज ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इन बैठकों में प्रशासन और कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आयोग सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों, जिला पदाधिकारियों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है। श्री कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उपचुनावों के लिए तैनात किए गये केंद्रीय पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक लोकतंत्र के मुख्य स्तंभ हैं। उन्होंने पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की हाल ही में शुरू की गई पहलों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। आगमन…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…
ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…