राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महीने भर चलने वाले वन महोत्सव 2025 की आज शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत पौधरोपण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अभियान में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 लाख पौधे लगाये जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 70 लाख पौधे लगाने के अलावा दिल्ली सरकार पानी का छिड़काव, स्मॉक गन और यांत्रिक सफाई मशीनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है।
insamachar
आज की ताजा खबर