पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। झारखंड कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के अधिकारी गौबा 2019 से अगस्त 2024 के दौरान पांच साल तक कैबिनेट सचिव रहे। उन्होंने कोविड-19 से निपटने और आर्थिक सुधार कार्यनीतियों सहित प्रमुख नीतिगत निर्णय लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजीव गौबा ने केंद्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृत नियुक्ति के बाद राजीव गौबा नीति आयोग के अन्य पूर्णकालिक सदस्यों के समान सेवाएं प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…