दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया तथा नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में कांग्रेस के सभी पूर्व नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ विपक्षी पार्टी के गठबंधन की आलोचना की। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।”
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, “कांग्रेस में अभी ऐसा वक्त है कि वे किसी की सुनते नहीं है और खासकर प्रभारी महासचिव या राहुल गांधी कहते हैं कि जो जा रहा है उसे जाने दो, उसे रोको मत। वे नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, पता नहीं वे कौनसे ख्यालों में हैं?…”
अरविंदर सिंह लवली और 4 अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर DPCC के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “उन्होंने पहले ही (कांग्रेस से) इस्तीफा दे दिया था। कुछ लोगों की फितरत पार्टी को धोखा देने की होती है। उनका चरित्र सामने आ गया है और उनके जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।”
चक्रवाती तूफ़ान मोन्था, बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।…
सेना आज 79वां इन्फैंट्री दिवस मना रही है। यह दिन स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य…
सर्वोच्च न्यायालय ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर डिजिटल…
छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में India Maritime Week -…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज पूसा, दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि…