मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, झारखंड और तमिलनाडु में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में भी अगले दो-तीन दिन यहीं स्थिति जारी रह सकती है। इस बीच, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दिल्ली में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की गई है। अधिकतम तापमान 38 और और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि केरल और तमिलनाडु के समुद्र में ऊंची लहरों का प्रकोप रह सकता है। यह स्थिति आज रात साढे 11 बजे तक बनी रह सकती है। फिलहाल समुद्र की लहरें शांत है। केरल के समुद्री तट पर अभी तक ऊंची लहरें उठने की कोई खबर नहीं है। नीचे के तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरों के कारण समुद्र जल स्तर में वृद्धि होने की आशंका से केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी गई है और अन्य गतिविधियों को भी रोकने का सुझाव दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…
झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…
बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक…