दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के दंगों में दिल्ली के जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हिंसा भड़काने से संबंधित मामले में आज बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने मौखिक रूप से संक्षिप्त आदेश में 78 वर्षीय कुमार को बरी कर दिया।
अगस्त 2023 में, एक अदालत ने सज्जन कुमार पर दंगा भडकाने और शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, जबकि हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था। फरवरी 2015 में एक विशेष जांच दल ने दंगों के दौरान जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हुई हिंसा की शिकायतों के आधार पर सज्जन कुमार के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं।
पहली एफआईआर जनकपुरी में हुई हिंसा से संबंधित थी, जहां 1 नवंबर 1984 को सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या कर दी गई थी। दूसरी एफआईआर गुरचरण सिंह के मामले में दर्ज की गई थी, जिन्हें कथित तौर पर 2 नवंबर 1984 को विकासपुरी में जला दिया गया था।
सज्जन कुमार वर्तमान में जेल में हैं। उसे पिछले वर्ष 25 फरवरी को एक निचली अदालत ने सरस्वती विहार क्षेत्र में 1 नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुंदीप सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…
भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…
सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…