भारत

NHAI ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए नामांकन शुरू किया

भावी पेशेवरों के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए नामांकन शुरू कर दिया है। ये कार्यक्रम क्रमशः दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तथा जनवरी से जून 2027 तक चलेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग विकास इकोसिस्टम में वास्तविक परियोजनाओं और कार्य-आधारित असाइनमेंट के माध्यम से सार्थक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है और इसे अनुभवी एनएचएआई पेशेवरों के मार्गदर्शन में कराया जाएगा।

‘शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम’ दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक एक महीने की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा, जबकि छह महीने का ‘टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम’ जनवरी से जून 2027 तक चलेगा। विभिन्न संस्थानों के शैक्षणिक कैलेंडर में भिन्नता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा करते समय निर्धारित इंटर्नशिप अवधि के भीतर अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि चुनने की सुविधा होगी।

शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 541 इंटर्नशिप पद और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 542 इंटर्नशिप पद चिन्हित किए गए हैं। इंटर्न को राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 125 चालू परियोजनाओं के साथ-साथ एनएचएआई और भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) के विभिन्न प्रभागों में तैनात किया जाएगा। चयनित इंटर्न एनएचएआई अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित योजना, निर्माण, संचालन, रखरखाव, परिसंपत्ति प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, कानूनी, वित्त, मीडिया और अन्य कार्यात्मक क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

पात्रता मापदंड

पात्र उम्मीदवारों में देश या विदेश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों से पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अंतिम वर्ष और पूर्व-अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हैं। संबंधित विषयों में निम्नलिखित शामिल हैं- सिविल इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीए एलएलबी/विधि, जनसंचार/पत्रकारिता, राजभाषा, मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन में एमए और एमबीए (मानव संसाधन/वित्त/विपणन या समकक्ष)।

पात्र संस्थानों की पहचान एनआईआरएफ रैंकिंग और अन्य मान्यता प्राप्त अकादमिक मानकों के आधार पर की गई है। प्रमुख तकनीकी संस्थानों की भागीदारी को बढावा देने के लिए आईआईटी के विद्यार्थियों के लिए 100 सीटें और एनआईटी के विद्यार्थियों के लिए 150 सीटें आरक्षित की गई हैं। चयनित इंटर्न को एनएचएआई इंटर्नशिप नीति के प्रावधानों के अनुसार 20,000 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलेगा, साथ ही इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा कर लेने पर एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया NHAI के समर्पित इंटर्नशिप पोर्टल https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/ के माध्यम से की जाएगी। यह पोर्टल ऑनलाइन आवेदन जमा करने, संस्थानों द्वारा सत्यापन, एनएचएआई द्वारा चयन और संपूर्ण इंटर्नशिप प्रक्रिया प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा तथा अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि और परियोजना स्थलों के लिए अपनी प्राथमिकताएं (यदि लागू हो) बतानी होंगी। संस्थान पोर्टल के माध्यम से पात्र आवेदनों को सत्यापित और अनुशंसित करेंगे। केवल संस्थान द्वारा अनुमोदित आवेदनों पर ही एनएचएआई द्वारा विचार किया जाएगा। परियोजनाओं में इंटर्न का अंतिम आवंटन एनएचएआई द्वारा योग्यता, प्राथमिकताओं और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की समय सीमा

इच्छुक विद्यार्थी 20 अक्टूबर, 2026 तक एनएचएआई इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। तदनुसार, संस्थानों द्वारा अनुशंसा संबंधी प्रक्रिया 10 नवंबर, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। विस्तृत पात्रता मानदंड, आवेदन दिशानिर्देश और परियोजना संबंधी जानकारी एनएचएआई इंटर्नशिप पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूती

पिछले इंटर्नशिप कार्यक्रमों को विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। उद्योग-अकादमिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एनएचएआई ने विश्वविद्यालयों और संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे पात्र विद्यार्थियों के बीच इंटर्नशिप कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रसार करें, आवेदन समय पर जमा करने में सुविधा प्रदान करें और इंटर्नशिप प्रक्रिया में सहयोग देने तथा संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करने के लिए संकाय समन्वयकों को नामित करें।

इसी क्रम को आगे बढाते हुए एनएचएआई शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 विद्यार्थियों को भारत के तेजी से विस्तार कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में मूल्यवान व्यावहारिक अनुभव प्रदान करके कौशल विकास और क्षमता निर्माण को और सुदृढ करेंगे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago