भारत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत आज बीजेपी में शामिल हो गये

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कैलाश गहलोत को बधाई दी।

गांव देहात का एक बड़ा चेहरा, आज भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर, वो आज हमारे बीच प्रवेश कर रहे हैं। मैं उनका अभिनन्‍दन करता हूं और साथ ही ये उम्‍मीद भी करता हूं कि कैलाश जी का जो अनुभव है, वो दिल्‍ली की जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर और उपयोगी होगा, महत्‍वपूर्ण होगा, आपका बहुत-बहुत अभिनन्‍दन, बहुत-बहुत आभार।

कैलाश गहलोत ने कल आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने त्यागपत्र में कैलाश गहलोत ने कहा कि पार्टी आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। कैलाश गहलोत ने आरोप लगाया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धताओं को पीछे छोड़ दिया है, जिसके कारण कई वादे अधूरे रह गए हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

14 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

15 घंटे ago