अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के नवनियुक्त मंत्रिपरिषद ने आज कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के समक्ष शपथ ली

श्रीलंका के नवनियुक्त मंत्रिपरिषद ने आज कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के समक्ष शपथ ली। मंत्री मडंल में 22 सदस्य शामिल हैं।

श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व वाली एनपीपी सरकार ने 22 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण के साथ ही विशेषज्ञता और ताजगी का मिश्रण सरकार में शामिल कर लिया है। दो तिहाई बहुमत प्राप्‍त करने के बाद, एनपीपी सरकार को उन सुधारों को लागू करने के लिए एक मजबूत जनादेश मिला है, जिनका वादा किया गया था।

हालाँकि, सरकार में अपेक्षाकृत कम अनुभव जो कि प्रमुख आलोचना थी, उसको डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों के मिश्रण वाले मंत्रिमंडल को तैयार करके संतुलित किया गया है। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और विजिता हेराथ शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

15 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 घंटे ago