भारत

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय और चार अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। यह गिरफ़्तारी दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को उन्नत बनाने की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में हुई है।

सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि निविदा प्रक्रिया में कथित तौर पर ऐसी तकनीकी विशिष्टताएं और शर्तें शामिल की गई थीं, जो एक विशेष प्रौद्योगिकी प्रदाता के पक्ष में थीं। इससे प्रतिस्पर्धा सीमित हुई और एक चयनित निजी इकाई को अनुचित लाभ पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया है कि निजी व्यक्ति कथित तौर पर कुछ सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों के साथ संपर्क में थे, ताकि निविदा प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। एसीबी के अनुसार इससे विशेष प्रौद्योगिकी प्रदाता के पक्ष में निविदा की शर्तों को प्रभावित करने के लिए निजी व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों के बीच कथित सांठगांठ के संकेत मिलते हैं। जांच में पूरे धन के लेन-देन और कथित अपराध से अर्जित आय की भी जांच की जा रही है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

20 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

20 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

20 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

20 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

1 दिन ago