भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात नेपाल की उनकी चार दिन की यात्रा के दौरान हुई। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कल जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की थी। जनरल सेठ नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के औपचारिक निमंत्रण पर रविवार को काठमांडू पहुंचे थे। नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह के पास नेपाल के रक्षा मंत्री का कार्यभार भी हैं।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…