भारत

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज नई दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज नई दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। सिख ग्रंथियों और डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों ने अंतिम संस्‍कार से पहले गुरबानी का पाठ किया।

औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा तथा लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्‍त कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उन्‍हें अंतिम विदाई दी।

थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख दिनेश के. त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, भूटान नरेश जिगमे खेसर नामग्‍याल वांगचुक और मॉरिशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफल ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आज सुबह कांग्रेस मुख्‍यालय से अंत्‍येष्टि स्‍थल निगम बोध घाट लाया गया था। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास से कांग्रेस मुख्‍यालय लाया गया था जहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में बृहस्‍पतिवार को नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया था।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

4 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

4 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

5 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

5 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

5 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

5 घंटे ago