भारत

सऊदी अरब के मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने से 42 भारतीय नागरिकों की मौत

सउदी अरब के मदीना में, हैदराबाद के उमराह जायरीन को ले जा रही एक बस डीजल टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई। बस में 45 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग डेढ बजे मुफ़रीहाट नाम के स्थान पर हुई। उमराह पूरा करने के बाद ये बस मक्का से रवाना हुई थी। डीजल टैंकर से टकराते ही बस में तुरंत आग लग गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक हैदराबाद के थे। हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

सऊदी अरब के मदीना के पास कल देर रात उमराह तीर्थयात्रियों से जुड़ी एक दुखद बस दुर्घटना के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री महोदय ने इस कठिन समय में उनके लिए सहन शक्ति की प्रार्थना की।

हेल्पलाइन का संपर्क विवरण निम्नानुसार है:

8002440003 (टोल फ्री),

00966122614093, 00966126614276

00966556122301 (व्हाट्सएप)।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि हम अपने दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास भी सऊदी हज एवं उमराह मंत्रालय और अन्य स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और भारतीय समुदाय के स्वयंसेवकों की टीम विभिन्न अस्पतालों और अन्य स्थलों पर मौजूद है।

रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास पूरी मदद कर रहे हैं। दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारी संबंधित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तेलंगाना राज्य के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यक सहायता और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

11 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

12 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

12 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

13 घंटे ago