दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। उमर मुहम्मद नबी के साथ साज़िश रचने के आरोपी कश्मीर निवासी अली को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ की अर्ज़ी स्वीकार कर ली। एनआईए ने कल अली को गिरफ़्तार किया था। हमले में इस्तेमाल की गई कार इसी के नाम पर पंजीकृत थी। उसे दिल्ली में एक व्यापक तलाश अभियान के दौरान गिरफ़्तार किया गया। एनआईए दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और कई केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है और कई राज्यों में जाँच जारी है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…