मुंबई में उपनगरीय भांडुप पश्चिम में एक बी.ई.एस.टी. बस ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना कल रात करीब 10 बजे व्यस्त स्टेशन रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं थीं। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, “मुंबई में भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक जानलेवा हादसे में 4 लोगों की मौत होना बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, और मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।”
दिल्ली सरकार ने अग्निशमन सेवा में फायर ऑपरेटर और कारागार विभाग में वार्डर और मैट्रन…
नीति आयोग ने “की सेक्टर्स टु पोज़िशन इंडिया एज ए ग्लोबल मेन्युफैक्चरिंग हब” शीर्षक से…
इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ आम लोगों के…
केंद्र सरकार ने एलजीबीटीक्यू+ समुदाय, जिसमें इंटरसेक्स व्यक्ति भी शामिल हैं, के अधिकारों, कल्याण और…
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद निगरानी टीम ने दिल्ली के लाल किले के…
महाराष्ट्र: नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर एक…