भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर भ्रष्टाचार और कुप्रशासन के कारण पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने का आरोप लगाया

गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर राज्‍य में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुप्रशासन के कारण पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कोलकाता में आज अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठ की समस्या का समाधान करने में विफल रही हैं। आरजी कर और कस्बा विधि महाविद्यालय की दुष्‍कर्म की घटनाओं पर गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 के चुनाव में 3 सीट जीतने वाली पार्टी ने पांच वर्षों में 77 सीट हासिल कर ली हैं।

उन्‍नीस के लोकसभा चुनाव में हमें 41 पर्सेंट वोट मिले और 18 सीटें मिलीं और 21 के विधानसभा चुनाव में हमें 38 पर्सेंट वोट मिले और 77 सीटें मिलीं। ये बहुत बड़ा अंतर जिस पार्टी को केवल तीन सीट मिले थे, वो पार्टी पांच साल के ही अंतराल में 77 सीट प्राप्‍त कर ली।

अमित शाह ने कहा कि अगला चुनाव पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने और घुसपैठियों को निकालने के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल सीमा से हो रही घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। हम मोदी जी के नेतृत्‍व में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही एक ऐसी मजबूत राष्‍ट्रीय ग्रिड बनाएंगे जो बंगाल से घुसपैठ को समाप्‍त कर दे। इंसान छोड़ दीजिए, परिंदा भी पैर नहीं मार पाए और न केवल घुसपैठ रोकेंगे, सारे घुसपैठियों को चुन-चुन कर भारत के बाहर निकालने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की बंगाल सरकार करेगी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में अग्निशमन और कारागार विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को उपराज्‍यपाल की मंजूरी, आयु सीमा में भी मिलेगी छूट

दिल्ली सरकार ने अग्निशमन सेवा में फायर ऑपरेटर और कारागार विभाग में वार्डर और मैट्रन…

9 मिनट ago

“भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने वाले प्रमुख क्षेत्र” पर नीति आयोग की रिपोर्ट

नीति आयोग ने “की सेक्टर्स टु पोज़िशन इंडिया एज ए ग्लोबल मेन्युफैक्चरिंग हब” शीर्षक से…

33 मिनट ago

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ आम लोगों के…

39 मिनट ago

केंद्र सरकार ने एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के अधिकारों की रक्षा और समावेशन को बढ़ावा देने के उपायों की पुनर्पुष्टि की

केंद्र सरकार ने एलजीबीटीक्यू+ समुदाय, जिसमें इंटरसेक्स व्यक्ति भी शामिल हैं, के अधिकारों, कल्याण और…

42 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंकवाद निगरानी टीम ने लाल किले के पास कार विस्फोट के लिए अलकायदा को जिम्मेदार ठहराया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंकवाद निगरानी टीम ने दिल्ली के लाल किले के…

14 घंटे ago

नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने हमला कर दिया

महाराष्ट्र: नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर एक…

16 घंटे ago