फ्रांस में प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के सिर्फ 26 दिन में इस्तीफा देने से राजनीतिक संकट गहराया
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लुखोनु ने कार्यभार संभालने के 26 दिन बाद और मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में राजनीतिक दलों ने उनके मंत्रिमंडल के गठन की आलोचना की है। इस राजनीतिक उथल-पुथल के कारण पेरिस शेयर बाजार में काफी गिरावट दर्ज की गई।