भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आयुष मंत्रालय से परामर्श के बाद, आयुर्वेदिक आहार की एक सूची जारी की है। इससे खान-पान को लेकर भारत के सदियों पुराने ज्ञान को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं तथा कारोबारियों- दोनों में विश्वास बढ़ेगा।
इस फैसले से आयुर्वेदिक आहार उत्पाद तैयार करने के लिए कारोबारियों को भरोसेमंद सामग्री भी मिल सकेगी। आयुष राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव ने लोगों से दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने दैनिक जीवन में आयुर्वेद आहार को सम्मिलित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आहार शरीर को पोषण देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन और समग्र स्वास्थ्य लाभ को भी बढ़ावा देते हैं। इस पहल से, खाद्य उद्योग जगत के लिए नियामक स्पष्टता बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद-आधारित पोषण को व्यापक स्वीकृति मिल सकेगी।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…