भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी को अपनाने और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। कल उत्तरप्रदेश में वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद एक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था कई अनिश्चितताओं और अस्थिरता के दौर से गुज़र रही है और सभी देश अपने हितों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में, नागरिकों का भी यह दायित्‍व है कि वे स्वदेशी का संकल्प लें।

जो चीज भारत के लोगों के कौशल से बनी है। भारत के लोगों के पसीने से बनी है। हमारे लिए बहुत स्वदेशी है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प ले कि हम मेक-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स को ही बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आयेगा, वो स्वदेशी ही होगा।

प्रधानमंत्री ने व्यापारियों और दुकानदारों से भी केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आगामी त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि यह नया भारत है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरे विश्‍व ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत देखी है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें और हथियार देश के दुश्मनों का सफाया कर देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्‍वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। खासकर हमारी ब्रह्मोस मिसाइलें, इनकी दहशत भारत के हर दुश्‍मन के भीतर भर गई है। मुझे खुशी है कि वो ब्रह्मोस मिसाइलें हमारे यूपी में भी बनेंगी।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

5 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

5 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

5 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

5 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

9 घंटे ago