भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई ने खाद्य पदार्थो में अश्वगंधा की पत्तियों के प्रयोग पर अब प्रतिबंध लगा दिया है। प्राधिकरण ने खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने उत्पादों में केवल अश्वगंधा की जड़ और उसके अर्क का ही इस्तेमाल करें। प्राधिकरण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य और सुरक्षा आयुक्तों को कड़ी निगरानी रखने और नियमों का पालन न करने की स्थिति में उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिये हैं।





