केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के खेल प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में खेलों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के खेल पारिस्थितिकी तंत्र के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2026 खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसकी शुरुआत 1926 में हुई थीं जब भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड कां दौरा किया था जो दोनों देशों के बीच शुरुआती प्रमुख खेल आयोजनों में से एक थी। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों ने सहयोग को गहरा करने और खेल कूटनीति को मजबूत करने के लिए नई पहल की खोज की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में खेल सचिव हरि रंजन राव के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि शामिल थे।
हरि रंजन राव ने द्विपक्षीय खेल सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए न्यूजीलैंड के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक का नेतृत्व किया। प्रतिनिधिमंडलों ने सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले खेलों की पहचान की, जिनमें रग्बी, रोइंग, कैनोइंग, सेलिंग, एथलेटिक्स और साइकिलिंग शामिल हैं।
न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल और मनोरंजन के एसोसिएट मंत्री क्रिस बिशप ने किया और इसमें भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रॉस टेलर, स्पोर्ट न्यूजीलैंड की सीईओ राएलिन कैसल और हॉकी न्यूजीलैंड, एथलेटिक्स न्यूजीलैंड और पैरालंपिक्स न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि शामिल थे।
चर्चा का मुख्य केंद्र भारत-न्यूजीलैंड शताब्दी खेल सहयोग कार्यक्रम 2026 था, जो खेल संबंधों की शताब्दी मनाने और खेल विकास, उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण, नवाचार और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार की गई साल भर चलने वाली पहल है।
दोनों पक्षों ने खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की पहलों के आयोजन पर चर्चा की। इसमें प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड खेल और संस्कृति सप्ताह भी शामिल है। इसका आयोजन दोनों देशों के शहरों में किया जाएगा, जो स्वदेशी खेल परंपराओं का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और समुदायों को एक साथ लाएगा।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण शिविरों, प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान और खेल विज्ञान, विश्लेषण और खिलाड़ियों की प्रदर्शन प्रणालियों में ज्ञान साझा करने के माध्यम से उच्च-प्रदर्शन खेलों में सहयोग को मजबूत करना था। चर्चाओं में पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के पाठ्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रशिक्षण विकास ढांचे को एकीकृत करने पर भी विचार किया गया।
दोनों देशों ने सहयोग ढांचे के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने, नोडल अधिकारियों को नामित करने और आवधिक समीक्षाओं के साथ एक निगरानी तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
इस बैठक में भारत और न्यूजीलैंड की खेल सहयोग को बढ़ाने और एक सौ वर्षों की साझेदारी को दोनों देशों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ठोस परिणामों में बदलने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जानमाल…