insamachar

आज की ताजा खबर

G7 France
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की है। भारत सहित कई साझेदार देशों ने इनका समर्थन किया है। जी-7 नेताओं ने कांगो और युगांडा में फैल रहे इबोला संक्रमण से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही, इबोला के लिए वैक्सीन और उपचार विकसित करने पर भी जोर दिया।

सम्मेलन में कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और बेहतर इलाज के लिए वैश्विक सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इसके अलावा, जी-7 देशों ने कमजोर देशों के विकास और सतत आर्थिक वृद्धि के लिए सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *