प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और विशेषकर अफ्रीका के विकास शील देशों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। कल इटली में जी 7 शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी 20 की स्थायी सदस्यता दिया जाना भारत के लिए सम्मान की बात थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री फुकिमों किशिदा के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की आशा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन से पूर्ण मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने भारत के मिशन लाइफ का जिक्र करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा शुरु किये गए प्लांट फॉर मदर यानी एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री…
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में…
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्तरदायी और…
क्रिकेट में, भारत वर्ष 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 का एकदिवसीय…
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिन छठ महापर्व आज संपन्न…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…