आज का अखबार हिंदी 15 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्‍मेलन में कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विश्‍व के कई बडे नेताओं से मुलाकात को सभी समाचार पत्रों ने अपने मुख पृष्‍ठ पर सचित्र प्रकाशित किया है। जनसत्‍ता लिखता है- जी-7 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा-पूरी कोशिश है कि 2047 के विकसित भारत में समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। दैनिक ट्रिब्‍यून ने सूर्खी दी है- जी-7 शिखर सम्‍मेलन में आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस पर देश की नीति रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा – मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण से बेहतर भविष्‍य की ओर भारत।

वहीं राष्‍ट्रीय सहारा ने शिखर सम्‍मेलन में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से प्रधानमंत्री की मुलाकात को सचित्र प्रकाशित करते हुए लिखा है- रूस-यूक्रेन युद्ध पर वार्ता व कूटनीति से बनेगी बात।

साल में दो बार होंगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा, शिक्षा मंत्रालय ने अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इसे कराने की मंजूरी दी – दैनिक जागरण ने दिया है।

कुवैत अग्निकांड में मारे गये भारतीयों के शव स्‍वदेश लाए गए, सभी अखबारों में है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- कुवैत से भारत पहुंचे 45 ताबूत, हर आंख हुई नम। जनसत्‍ता ने सचित्र प्रकाशित करते हुए लिखा है- वायु सेना का विमान भारत पहुंचा, कुवैत से भारतीयों के शव कोच्चि और दिल्‍ली लाए गए।

अमर उजाला सहित सभी अखबारों ने सेना को पहले स्‍वदेशी आत्‍मघाती ड्रोन नागास्‍त्र-वन की पहली खेप मिलने को अपने मुख पृष्‍ठ पर सचित्र प्रकाशित किया है।

जनसत्‍ता हाल-ए-मौसम शीर्षक से लिखता है- पांच दिन उत्‍तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, देश में लू के दिन बढे।

उधर राजस्‍थान पत्रिका ने अपने मुख पृष्‍ठ पर खुशखबर शीर्षक से दिया है- मानसून कर सकता है पिछले साल की भरपाई अल नीनो छूमंतर मेघ जल्‍द जमकर बरसेंगे।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

9 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

9 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

9 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

13 घंटे ago