भारत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) द्वारा आयोजित शिवाजी महाराज की 115 आयल पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। पिछले 15 दिनों में कई कला प्रेमी, विशेष रूप से युवा, इस प्रदर्शनी को देखने आए हैं।

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने दौरे के दौरान कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश के महान प्रतीक हैं और सदियों से हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके जीवन पर आधारित यह ऐतिहासिक प्रदर्शनी हमें उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का अवसर प्रदान करती है।“ संस्कृति मंत्री महोदय ने यह भी बताया कि यह संग्रह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

उल्लेखनीय है कि इन चित्रों को पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के मार्गदर्शन में श्रीकांत चौघुले और उनके बेटे गौतम चौघुले ने बनाया है। हाल ही में इन चित्रों के संग्रहकर्ता दीपक गोरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से प्रेरित होकर इस संग्रह को एक विरासत संपत्ति के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को सौंप दिया है।

संस्कृति मंत्रालय एक स्थायी गैलरी बनाने और इस प्रदर्शनी को देश भर के अन्य स्थानों पर ले जाने की योजना बना रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) के महानिदेशक संजीव कुमार गौतम भी संस्कृति मंत्री महोदय के साथ उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

3 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

3 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में…

3 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता

भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…

3 घंटे ago