बिज़नेस

खान मंत्रालय अहम और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की चौथी किस्त 24 जून को शुरू करेगा

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 24 जून, 2024 को नई दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की चौथी किस्त शुरू करेंगे।

महत्वपूर्ण खनिज देश के आर्थिक विकास और खनिज सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी कमी या निष्कर्षण और प्रसंस्करण के लिए कुछ देशों पर निर्भरता हमारी आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए बहुत बड़ी कमजोरियां पैदा कर सकती है। इसी के मद्देनजर, खान और खनिज विकास एवं विनियमन (एमएमडीआर) अधिनियम 2023 में संशोधन किया गया था। इस संशोधन के जरिए केंद्र सरकार को 24 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की खनिज रियायत देने की शक्ति प्रदान की गई थी।

अब तक केंद्र सरकार ने 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की 3 चरणों में नीलामी की शुरुआत कर दी है। इस कार्यक्रम के दौरान 29 नवंबर, 2023 को नीलामी की शुरू की गई पहली किस्त के पसंदीदा बोलीदाताओं की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर 02 अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों (एनपीईए) को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा, खनिज संसाधनों के निष्कर्षण में दक्षता बढ़ाने और उन्हें व्यवहार्य आर्थिक मिश्र धातुओं और धातुओं में बदलने के लिए स्टार्ट-अप और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों को अनुदान के स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे। इसमें अन्वेषण लाइसेंस धारक अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति की योजना की भी घोषणा करेंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

11 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

11 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

21 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

21 घंटे ago