छठा ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन आज से मुंबई में शुरु हो रहा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन सम्मेलन के उद्घाटन-सत्र में शामिल होंगी।
इस सम्मेलन का विषय है यांत्रिक मेधा चलित विश्व के लिए धन की उपलब्धता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर बृहस्पतिवार को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कीर स्टारमर कल भारत पहुंच रहे हैं दोनों नेता उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां नीति निर्माता और नवाचार से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण भारत एआई एक्सपीरियंस जोन होगा। इसे भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एनपीसीआई और अमेरिकी कंपनी एनवीडीया द्वारा लगाया गया है। सम्मेलन में 400 से अधिक प्रदर्शनिया भी आयोजित होंगी। जीयो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित तीन दिन के इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोगों के आने और साढ़े साथ हजार से अधिक कंपनियों की शामिल होने की संभावना है।
केन्द्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘संकला फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘यूएस-इंडिया पार्टनरशिप…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में दार्जिलिंग के युवा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।…
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्मा…
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को…
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की…