अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू की गई शुल्‍क नीतियों के कारण विश्‍वभर में वैश्विक बाजारों में गिरावट

ट्रंप प्रशासन द्वारा हाल ही में लागू की गई शुल्‍क नीतियों के कारण विश्‍वभर में वैश्विक बाजारों में बिकवाली हो रही है। नैस्डैक-100, एसएंडपी-500 और निक्केई-225 वायदा जैसे प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट देखी गई,। निक्केई वायदा में सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गए। वायदा बाजारों ने इस वर्ष अमरीका में लगभग पांच चौथाई अंकों की ब्याज दर कटौती को तेजी से मूल्यांकित किया। इस कारण ट्रेजरी मुनाफ़ा में तेज गिरावट आई और डॉलर कमजोर हुआ।

आज की गिरावट की मुख्‍य वजह विश्‍व की दो सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाअें के बीच बढ़ते कारोबारी संघर्ष है। अमरीका द्वारा शुल्‍क बढ़ाये जाने के बाद चीन ने कई अमरीकी उत्‍पादों पर जवाबी शुल्‍क लगाया। इस कारण चीनी स्‍टॉक मार्केट 10% की गिरावट के साथ खुला। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि निवेशकों को अपना उपचार करना होगा। उन्‍होंने कहा कि जब तक अमरीका का व्यापार घाटा ठीक नहीं हो जाता, तब तक चीन के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इस कारण अनिश्चितता और बढ़ गई है।

बाजारों में भय का माहौल है। एशिया को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जापान के निक्केई में 7%, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5% और हांगकांग के हैंगसेंग में 10% से अधिक की गिरावट आई है। बाजार के नकारात्‍मक असर ने भारत को भी प्रभावित किया है। यहां सेंसेक्‍स और निफ्टी सुबह के कारोबार में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ खुला है। यह व्‍यापारिक तनावों के कारण वैश्विक बाजार की गिरावट कोदर्शाता है।

इस उथल-पुथल के बावजूद ट्रंप ने अपने शुल्‍क का बचाव करते हुए कहा है कि विश्‍व के नेता एक समझौता करने को इच्‍छुक है। इन घटनाक्रमों ने बाजारों में संभावित स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

11 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

11 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

11 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

15 घंटे ago