‘गोवा पुस्तक महोत्सव 2026’ आज से शुरू हो रहा है। यह आयोजन मांडवी नदी के तट, पणजी के किनारों पर प्रेरणा की एक नई लहर की दस्तक देने को तैयार है।
गोवा बुक फेस्टिवल 2026 में “गोवा: स्टोरीज ऑफ लाइट एंड डिलाइट” शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में गोवा के उन प्रतिष्ठित कलाकारों के कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिन्होंने ‘नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया’ द्वारा प्रकाशित बच्चों की कई कालजयी पुस्तकों में अपना योगदान दिया है। ‘सरदार वल्लभभाई पटेल @150’ के उपलक्ष्य में भी विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। नन्हे पाठकों के लिए यहाँ कहानी सुनाने और क्ले-मॉडलिंग की कार्यशालाएं कल्पना के नए रंग भरेंगी, वहीं ‘ऑथर्स कॉर्नर’ में एम.जे. अकबर, सचिन पिलगांवकर और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जैसी दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुला रहने वाला यह मेला, जिसमें प्रवेश निःशुल्क है, महज़ एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि पठन संस्कृति का उत्सव है। इस सप्ताह किताबों के इन पन्नों में गोता लगाएं। आपका अगला बड़ा साहसिक अनुभव यहीं आपका इंतज़ार कर रहा है।
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…