बिज़नेस

NMDC ने जनवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की, 5.56 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन और 4.79 मिलियन टन की बिक्री

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 के 9 माह में मात्रा और वित्तीय दोनों क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

जिम्‍मेवार खनिक ने जनवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की, जिससे कंपनी की प्रचालन गति और मजबूत हुई। कंपनी ने 5.56 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया और 4.79 मिलियन टन की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 9% और बिक्री में 7% की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। जनवरी 2026 तक कंपनी का संचयी प्रदर्शन इस प्रगति को और भी उजागर करता है। उत्पादन बढ़कर 42.65 मिलियन टन हो गया, जो 19% की सर्वोच्‍च वृद्धि को दर्शाता है, जबकि बिक्री बढ़कर 39.73 मिलियन टन हो गई, जो वार्षिक आधार पर 9.7% की वृद्धि है।

वित्तीय प्रदर्शन पर, एनएमडीसी ने स्थापना के बाद से वित्त वर्ष 2026 के प्रथम नौ माह में शानदार प्रदर्शन किया। राजस्व में 22% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹20,381 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पीबीटी में 5% की वृद्धि हुई और यह ₹7,280 करोड़ तक पहुंच गया। पीएटी में 4% की वृद्धि हुई और यह ₹5,401 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि ईबीआईटीडीए बढ़कर ₹7,666 करोड़ हो गया, जो 5% की वृद्धि दर्शाता है। एनएमडीसी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 2.50 रुपये का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया। यह प्रदर्शन रिकॉर्ड मात्रा और निरंतर प्रचालन उत्कृष्टता के कारण ही संभव हुआ, जिससे एनएमडीसी भारत की सबसे मजबूत खनन कंपनियों में से श्रेष्‍ठ कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है।

स्थापना के बाद से अब तक के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल करके एनएमडीसी अपने वार्षिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। जनवरी में कंपनी की प्रथम कोयला खदान – झारखंड में टोकीसुद नॉर्थ कोयला खदान का उद्घाटन भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो एनएमडीसी के इतिहास में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

यह प्रदर्शन एनएमडीसी के रणनीतिक फोकस, प्रचालन क्षमता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने और अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ जिम्मेवार खनन और सतत विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता कायम रखती है, जिससे भारत के खनन क्षेत्र में इसकी अग्रणी स्थिति और मजबूत होती जा रही है।

Editor

Recent Posts

बीसीसीआई ने सितंबर में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच टी-20 क्रिकेट शृंखला की पुष्टि की

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच नई दिल्‍ली में 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-ट्वेंटी…

5 घंटे ago

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना…

6 घंटे ago

बलूचिस्‍तान के सुरब जिले में पाकिस्‍तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्‍चों सहित 30 से अधिक नागरिक मारे गए

बलूचिस्तान के सुराब जिले में कल पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और…

6 घंटे ago

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित विनियमों के तहत जारी सभी अन्‍य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र रद्द किए

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संशोधित नियमों के…

6 घंटे ago

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने संगठित पेपर लीक के आरोप में पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफ‍िसर की नियुक्‍ति प्रक्रिया पर, 17…

7 घंटे ago