Defence News

गोवा शिपयार्ड ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आईसीजीएस अटल गश्ती पोत लॉन्च किया

जहाज निर्माण में भारत की स्वदेशी समुद्री शक्ति और आत्मनिर्भरता को मजबूत करते हुए, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने आज 29 जुलाई, 2025 को गोवा के वास्को-डी-गामा में आयोजित एक समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए आईसीजीएस अटल (यार्ड 1275) फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) गश्ती पोत लॉन्च किया। यह रक्षा मंत्रालय के तहत प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम जीएसएल द्वारा आईसीजी के लिए निर्मित किए जा रहे आठ अत्याधुनिक स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए एफपीवी की श्रृंखला में छठा है।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में डिज़ाइन किए गए ये गश्ती पोत 52 मीटर लंबे, 8 मीटर चौड़े और 320 टन माल ढोने की क्षमता वाले हैं। ये उच्च गति वाले पोत तटीय गश्त, द्वीप सुरक्षा मिशन और अपतटीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैयार किये गये हैं। इससे भारत की समुद्री जागरूकता और राष्ट्रीय सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ये पोत तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियान का हिस्सा भी बनेंगे।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा: “आईसीजीएस अटल का शुभारंभ टीम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की अदम्य भावना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के बीच भी, जहाज निर्माण में स्वदेशीकरण, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” तटरक्षक मुख्यालय के प्रमुख आंतरिक वित्तीय सलाहकार (पीआईएफए) और मुख्य अतिथि रोज़ी अग्रवाल ने मजबूत कार्यान्वयन क्षमताओं और देश की समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की सराहना की।

भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय, रणनीतिक उद्योग भागीदारों और जीएसएल अधिकारियों और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

11 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

12 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

14 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

18 घंटे ago