बिज़नेस

भारत सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए 13,595 करोड़ रुपये की नवीन पारेषण योजनाओं को स्वीकृति दी

भारत सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से 9 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए नई अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) योजनाओं को स्वीकृति दी है। इन योजनाओं का कार्यान्वयन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) मोड के माध्यम से किया जाएगा। ये योजनाएं वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का अंग हैं, इसमें 200 गीगावाट ऊर्जा पहले से ही जुड़ी हुई है।

अनुमोदित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण:

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) की बिजली निकासी योजना राजस्थान से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी करेगी। इसमें फतेहगढ़ परिसर से 1 गीगावाट, बाड़मेर परिसर से 2.5 गीगावाट और नागौर (मेड़ता) परिसर से 1 गीगावाट बिजली निकासी सम्मिलित है। यह बिजली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र, फतेहपुर और उरई को हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना की कार्यान्वयन अवधि दो वर्ष की है। इसकी लागत लगभग 12,241 करोड़ रुपये है।
  2. कर्नाटक की सिस्टम सुदृढ़ीकरण योजना कोप्पल क्षेत्र और गडग क्षेत्र से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी करेगी। इस योजना का कार्यान्वयन जून 2027 तक होगा। इसकी लागत लगभग 1,354 करोड़ रुपये है।
Editor

Recent Posts

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर आठ के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में कल रात दक्षिण अफ्रीका…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी इजरायल दौरे से पहले भारत–इजराइल के मजबूत संबंधों पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और इजरायल के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को रेखांकित…

5 घंटे ago

मेक्सिको की सेना ने कल जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल नेता नमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सरवांतेस की हत्‍या कर दी

मेक्सिको की सेना ने कल जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल नेता नमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सरवांतेस की…

5 घंटे ago

ईरान और अमेरिका जिनेवा में 26 फरवरी को परमाणु वार्ता फिर शुरू करेंगे

अमरीका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान…

5 घंटे ago

भारत ने अफ़गानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध किया

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार…

5 घंटे ago