भारत

गोवर्धन पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है जहां भगवान कृष्ण के अनुयायी बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

विदेशियों और स्थानीय लोगों के साथ ही देश भर से आये श्रद्धालुओं मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन इलाके में मौजूद भगवान कृष्‍ण के विभिन्‍न म‍ंदिरों में प्रभू की आराधना कर रहे हैं। इसके साथ ही बडी संख्‍या में श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी कर रहे हैं।

आज भक्‍त भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित करते हैं। जिससे अन्‍नकूट भी कहा जाता है। इस अवसर पर लोग अपनी गायों को भी सजाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। कल द्वारकाधीश मंदिर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था, जबकि कई मंदिरों में आज गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

7 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

8 घंटे ago