विनिर्माण क्षेत्र में स्थानीय कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने केंद्रीय बजट में सेमीकंडक्टर परियोजनाओं के लिए 6,903 करोड़ रुपये का आवंटन किया है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए कच्चे माल पर शुल्क में कटौती की है।
बजट दस्तावेज के अनुसार, सरकार ने देश में मिश्रित, पृथक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और असेंबली इकाइयों की स्थापना के लिए संशोधित योजना के तहत परियोजनाओं के लिए 4,203 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। केंद्रीय बजट में देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप संयंत्रों के लिए 1,500 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के लिए 100 करोड़ रुपये और मोहाली में सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला के आधुनिकीकरण के लिए 900 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है।
बजट में सीमा शुल्क अधिनियम, 1975 की पहली अनुसूची में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है, ताकि भारतीय सेमीकंडक्टर मशीनों, ई-साइकिल और प्रिंटर कार्ट्रिज आदि में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के संबंध में नए शुल्क तय किये जा सकें, जो एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जों और कुछ घटकों के निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल पर शुल्क में कमी की घोषणा की।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…