सरकार ने विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन-वेव्स 2025 के अंतर्गत क्रिएटर अर्थव्यवस्था के लिए एक अरब डॉलर के कोष की घोषणा की है। कल नई दिल्ली में वेव्स-2025 पर एक उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली मई से 4 मई तक मुंबई में होने वाला यह कार्यक्रम क्रिएटर समुदाय को एक मंच प्रदान करेगा।
क्रिएटर इकोनॉमी के लिए वन बिलियन डॉलर का फंड क्रिएट किया जाएगा, जो कि इस पूरे वेव्स समिट का एक बहुत बड़ा इस प्रोग्राम को आगे ले जाने के लिए होगा, दैट इज़ फर्स्ट। सेकंड, कुछ ही समय पहले कैबिनेट ने अप्रूव किया था, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस-आईआईसीटी। पहला आईआईसीटी बनेगा मुम्बई में। कैबिनेट में अप्रूवल के बाद में अब पहले आईआईसीटी को स्टैब्लिश करने के लिए 391 करोड़ रुपये सेंक्शन हो गए हैं। वो सब चीजें आने वाले दिनों में की जाएंगी।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इस सत्र का उद्देश्य वेव्स 2025 से पहले अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शामिल करना था। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि वेव्स मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए चर्चा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…