भारत

सरकार ने मणिपुर में 1,026 किलोमीटर की 50 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मणिपुर में 1,026 किलोमीटर की 50 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से 902 किलोमीटर की 44 परियोजनाएं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में 125 किलोमीटर की 8 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 777 किलोमीटर की शेष 36 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

2024-25 के लिए मंत्रालय की वार्षिक योजना में पर्वतीय क्षेत्र में 1,350 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 90 किलोमीटर है।

केंद्रीय सड़क और अवसंचरना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत मंत्रालय राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दी गई राज्य की सड़कों पर कार्य की सूची को मंजूरी देता है। राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में कुल 111 कार्यों में से बीओएस अनुपात के आधार पर मंत्रालय ने प्राथमिकता के क्रम में 57 कार्यों को मंजूरी दी है। इस पर्वतीय राज्य के लिए स्वीकार्य बीओएस अनुपात 4 के मुकाबले 9.81 है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

4 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

4 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

4 घंटे ago