सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग-एसएससी को विभिन्न स्तरों की परीक्षाओं के दौरान उम्मीदवारों को स्वैच्छिक रूप से आधार प्रमाणीकरण के लिए अधिकृत किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने परिक्षार्थियों को आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के विभिन्न चरणों में और पंजीकरण पोर्टल पर प्राथमिक पंजीकरण-ओटीआर के समय आधार प्रमाणीकरण के लिए अनुमति दी है।
एक राजपत्रित अधिसूचना में, कार्मिक एक प्रशिक्षण विभाग ने एसएससी को इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा बनाए गए सभी नियम व कानूनों का पालन करने के लिए कहा है। यह बदलाव परीक्षार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में जालसाजी और धोखा-धडी की घटनाओं के बाद हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…
भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…
भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…
भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…