बिज़नेस

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और निजी बैंकों के साथ वित्तीय समावेशन की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू ने नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों और निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारीयों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सिडबी, मुद्रा लिमिटेड, आईबीए और एनसीजीटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

बैठक के दौरान, एम नागराजू ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई), स्टैंड अप इंडिया और पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की।

सचिव ने बैंकिंग सुविधा से वंचित गांवों में बैंकों की शाखाएं खोलने की प्रगति की भी समीक्षा की और पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देते हुए देश में बैंकिंग अवसंरचना को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने संपर्क सुविधा और बुनियादी ढांचे के मुद्दों को हल करके दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

एम नागराजू ने कहा कि सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के माध्यम से देश में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र के बैंकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय समावेशन योजनाओं के दायरे में लाने के लिए समर्पित भाव से काम करें, ताकि सरकार द्वारा की गई वित्तीय समावेशन पहल को और मजबूत किया जा सके। डीएफएस सचिव ने स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को ऋण देने तथा मुद्रा योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर भी बल दिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

12 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

13 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

13 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

13 घंटे ago