रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपये की लागत से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 16 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एमओडी और बीडीएल के अधिकारियों द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
एमआरएसएएम प्रणाली एक मानक उपकरण है, जो कई भारतीय नौसेना जहाजों पर लगाई जाती है। इसे भविष्य में अधिग्रहण के लिए नियोजित अधिकांश प्लेटफॉर्मों पर लगाए जाने की योजना है। यह अनुबंध भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी को स्वदेशी बनाने के लिए चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए, मिसाइलों की आपूर्ति बीडीएल द्वारा ‘बाय (इंडियन)’ श्रेणी के तहत की जाएगी, जिसमें काफी हद तक स्वदेशी सामग्री होगी। इस अनुबंध से विभिन्न एमएसएमई सहित रक्षा उद्योग में लगभग 3.5 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…