बिज़नेस

सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में राष्‍ट्र ध्‍वज आधे झुके रहेंगे और कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। विदेशों में स्थित सभी भारतीय मिशनों और दूतावासों में भी अंतिम संस्‍कार के दिन राष्‍ट्र ध्‍वज आधे झुके रहेंगे।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल नई दिल्ली में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सवेरे साढे नौ बजे नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से शमशान घाट तक जाएगी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास पर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

13 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago