भारत

सरकार ने एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच यात्री हैंडलिंग उपायों को लागू करने का निर्देश दिया

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने और ओवरफ्लाइट प्रतिबंधों को ध्‍यान में रखते हुए कई उड़ान मार्गों में बदलाव किया गया है जिससे उड़ान की अवधि बढ़ गई है और तकनीकी ठहराव की संभावना है। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से बेहतर यात्री हैंडलिंग उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख उपायों में शामिल हैं:

  • पारदर्शी संचार: यात्रियों को मार्ग परिवर्तन, बढे हुए यात्रा समय और उनकी यात्रा के दौरान किसी भी तकनीकी ठहराव के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। यह सूचना आगमन, बोर्डिंग और डिजिटल अलर्ट के माध्यम से दी जानी चाहिए।
  • उड़ान के दौरान सेवाओं में बढ़ोतरी: एयरलाइनों को वास्तविक ब्लॉक समय के आधार पर खानपान में परिवर्तन करना आवश्यक है ताकि किसी भी तकनीकी ठहराव सहित पूरी उड़ान के दौरान पर्याप्त भोजन, जलपान और विशेष भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
  • चिकित्सा तैयारी: विमानवाहकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विमान में चिकित्सा आपूर्ति पर्याप्त है तथा संभावित तकनीकी ठहराव वाले हवाई अड्डों पर आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता हो।
  • ग्राहक सहायता तैयारी: कॉल सेंटर और ग्राहक सेवा टीमों को देरी, छूटे हुए कनेक्शनों से निपटने और लागू विनियमों के अनुसार सहायता या मुआवजा प्रदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • परिचालन में समन्वय: उड़ान परिचालन, ग्राहक सेवा, ग्राउंड हैंडलिंग, उड़ान के दौरान सेवाओं और चिकित्सा साझेदारों के बीच निर्बाध समन्वय आवश्यक है।

सभी एयरलाइनों को इस निर्देश को अनिवार्य रूप से मानने के लिए कहा गया है। इसका पालन न करने पर लागू नागरिक उड्डयन अपेक्षाओं (सीएआर) के तहत विनियामक कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

7 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

7 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

19 घंटे ago