बिज़नेस

सरकार ने व्हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए PLI योजना के चौथे दौर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 तक बढ़ाई

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने व्हाइट गुड्स (एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट) के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चौथे चरण के लिए आवेदन अवधि 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है।

चौथे चरण के लिए आवेदन अवधि पहले 15 सितंबर, 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक थी। उद्योग जगत की अत्यधिक रुचि और योजना के प्रति बढ़ते निवेश रुझान को देखते हुए इसे बढ़ाया गया है। यह व्हाइट गुड्स के उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत देश में एयरकंडीशनर और एलईडी लाइटों के बढ़ते घरेलू विनिर्माण के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

योजना के पहले के चरणों में काफी निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुई हैं, जिससे संपूर्ण मूल्य श्रंखला में विनिर्माण क्षमता में वृद्धि और रोजगार सृजन में योगदान मिला है।

व्हाइट गुड्स के लिए अप्रैल 2021 में 6 हजार 238 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ आरंभ की गई पीएलआई योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, स्थानीय स्तर पर इसके प्रमुख घटक के उत्पादन प्रेरित करना और एयर कंडीशनर और एलईडी प्रकाश वस्तुओं के क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को मजबूत बनाना है।

पात्र आवेदक 10 नवंबर 2025 तक व्हाइट गुड्स श्रेणी के अंतर्गत पीएलआई पोर्टल https://pliwg.dpiit.gov.in पर अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

1 घंटा ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

1 घंटा ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

1 घंटा ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

1 घंटा ago